
सहोदय स्कूलों में अब एक साथ प्री-बोर्ड
सहोदय से जुड़े सभी सीबीएसई स्कूलों में एक साथ प्री बोर्ड परीक्षा होगी। शहर में पहुंचे सीबीएसई के रिजनल ऑफिसर (आरओ) अरविंद कुमार मिश्रा ने सहोदय के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई। नॉर्दन सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के वार्षिक आमसभा में पहुंचे रिजनल ऑफिसर की सहमति के साथ ही पहली बार इस व्यवस्था की शुरुआत हुई।

