सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के लिए ट्रेनिंग जरूरी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी संबद्ध स्कूल के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के लिए आनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग अनिवार्य कर दिया है। इस ट्रेनिंग को नहीं करने की स्थिति में संबंधित स्कूल की संबद्धता के समय परेशानी होगी। निरीक्षण के दौरान टीम यह सुनिश्चित करेगी कि संबंधित स्कूल ने सीबीएसई के मानक के अनुसार प्रशिक्षण लिया है या नहीं। प्रशिक्षण नहीं होने और गलत जानकारी देने की स्थिति में स्कूल को संबद्धता विस्तार में परेशानी होगी। शनिवार नादर्न सहोदय की आमसभा को संबोधित करती डीएवी मालीघाट स्कूल की प्राचार्य भारती नायक •