दैनिक भास्कर
31-Oct-2021, Sitamarhi

जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हेलेंस स्कूल के परिसर में शनिवार को प्राचार्य चन्दा सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी।
The glorious presence of the entities are as follows:
- Chief Guest – Mr. Amod Kumar Chaudhary, Hon. President, Northern Sahodaya Schools Complex Muzaffarpur
- Mr. Satish Kumar Jha, Hon. Secretary, Northern Sahodaya Schools Complex
- Mr. Sharat Lahori, Hon. Treasure, Northern Sahodaya Schools Complex
- Presiding Officer: Mrs. Chanda Singh, Hon. Principal, Hellens School Sitamarhi
- Hon. Darbhanga City Co-ordinator, Mr. Hira Kumar Jha
- Hon. Director of Arya Preparatory, Sitamarhi
- Hon. Director of St. Joseph’s School, Sitamarhi
- Hon. Director of Vidya Bharti, Sitamarhi
- Hon. Director of Central School, Sitamarhi
इस बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये जो निम्नलिखित है:
- अमोद कुमार दत्ता (President, NSSCM) ने ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए एक समिति के गठन करने की चर्चा की। जो समिति बच्चों के सर्वांगिक विकास और शिक्षकी के प्रशिक्षण के साथ-साथ भविष्य में काम करने की योजनाओं पर अपना विचार रखेगी।
- सतीश कुमार झा (Secretary, NSSCM) ने कहा कि हर महीने २ घंटे शिक्षकों को प्रशिक्षण देना चाहिए। अलग अलग स्कूलों में कल्चरल प्रोग्राम करना, प्रत्येक स्कूल को किसी एक इवेंट को करवाने का नेतृत्व अनिवार्य करना। जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय एक्टिविटी में पूर्णरूपेण समर्पित होकर काम करना चाहिए।
- संजय सिंह (Director, Hellens School, Sitamarhi) ने बैठक में अपनी मांग रखते हुए कहा की सभी निजी स्कूलों के पंजीकृत होने के लिए एक पंजीकृत पत्र बनाना चाहिए। शिक्षकों के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड एवं मेघावी तथा गरीब बच्चों के लिए स्कालरशिप अवार्ड देने की जरुरत है। इसके लिए सुचारु रूप से काम के लिए कोष इकट्ठा करना सभी निजी स्कूलों के लिए समान रूप से निर्धारित योजना बनाना आदि शामिल करने की बात कही।





